घु उद्योग भारती उदयपुर की ओर से इस बार बुधवार, 25 सितंबर 2024 को उद्योग दर्शन और साप्ताहिक मिलन श्री नारायण जी रेबारी की सुखेर स्थित प्रतिष्ठित इकाई कृष्णा मार्बल इम्पेक्स में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 62 सदस्यों की अब तक की सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज की गई, जो संगठन की बढ़ती सक्रियता और सदस्यों के बीच आपसी संवाद को दर्शाती है।
श्री नारायण जी ने अपने उद्यम की यात्रा साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक मार्बल उद्यमी के यहाँ कार्य करते हुए की थी, लेकिन आज वे अपने परिश्रम और दूरदृष्टि के बल पर कृष्णा मार्बल इम्पेक्स के स्वामी हैं। उनकी इकाई में ग्रीन मार्बल के ब्लॉकों को प्रोसेस कर, उच्च गुणवत्ता की पॉलिश कर ग्रीन मार्बल के स्लैब्स का उत्पादन किया जाता है। इसके अतिरिक्त, उनका राजसमंद में ग्रेनाइट का भी बड़ा कारोबार सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है।
इस विशेष मिलन में हमें आदरणीय श्री अनुराग जी सक्सेना, निदेशक, गौरव प्रताप केंद्र, का सानिध्य प्राप्त हुआ। श्री नारायण जी ने उपरणा ओढ़ाकर अनुराग जी का स्वागत किया। अनुराग जी ने महाराणा प्रताप के वीर जीवन से जुड़े कई अनसुने और प्रेरणादायक प्रसंगों का उल्लेख किया, जो अधिकांश सदस्यों के लिए नई जानकारी थी। इसके साथ ही, उन्होंने आगामी दीवेर विजय दिवस उत्सव के महत्व और आयोजन की जानकारी भी साझा की, जिससे सदस्यों में राष्ट्र और संस्कृति के प्रति जागरूकता और अधिक प्रबल हुई।
कार्यक्रम के अंत में प्रार्थना के साथ शाखा विकीर किया गया, जिसके माध्यम से संगठन की एकता, सामूहिकता और उत्साह को नया आयाम मिला। इस प्रकार का आयोजन सदस्यों के बीच परस्पर सहयोग और संगठन के उद्देश्यों को साकार करने में मील का पत्थर साबित हो रहा है।
लघु उद्योग भारती उदयपुर इसी प्रकार सदस्यों के उत्थान और संगठन की प्रगति के लिए निरंतर सक्रिय रहेगा।

