लघु उद्योग भारती द्वारा ESIC स्कीम पर जागरूकता सेमिनार आयोजित
आज दिनांक 14 अगस्त 2025 को लघु उद्योग भारती से जुड़े विभिन्न उद्यमियों का एक महत्वपूर्ण सेमिनार आयोजित किया गया। इस सेमिनार में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
सेमिनार में ESIC के शाखा प्रबंधक श्री दिलीप कुमार झा एवं सा. स. अधि. श्री दीपक कुमार ने उद्यमियों को SPREE स्कीम (Scheme to Promote Registration of Employers and Employees) के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने उद्यमियों को एमनेस्टी स्कीम के लाभ और उसके क्रियान्वयन की प्रक्रिया से भी अवगत कराया।
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष श्री प्रकाश कर्ण, वरिष्ठ उद्यमी श्री भारत भूषण, श्री नितिन बंसल सहित कई गणमान्य उद्यमी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य उद्यमियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना एवं अधिक से अधिक लाभ दिलाना रहा, जिससे उद्यम और श्रमिक दोनों को दीर्घकालिक सुविधा प्राप्त हो सके।

