लघु उद्योग भारती एवं बी आई आई ए के संयुक्त तत्वाधान में लीन योजना के तहत 7 औद्योगिक इकाइयों ने लीन इंप्लीमेंटेशन सेशन में लिया हिस्सा
लघु उद्योग भारती और बी आई आई ए (BIIA) के संयुक्त प्रयास से आज भारत सरकार की लीन योजना के अंतर्गत एक विशेष लीन इंप्लीमेंटेशन सेशन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सात औद्योगिक इकाइयों ने भाग लिया और लीन प्रक्रियाओं के इंप्लीमेंटेशन की शुरुआत की।
इस योजना के तहत एमपैनल एजेंसी, ट्रेड इनोवेशन सर्विसेज, ने सात यूनिट्स का एक क्लस्टर बनाकर उनका पंजीकरण किया है। लीन एक्सपर्ट्स ने इस अवसर पर लीन इंप्लीमेंटेशन की प्रक्रिया का प्रारंभ किया और उपस्थित यूनिट्स को लीन योजना के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के अनुसार, अगले 14 महीनों तक इन औद्योगिक इकाइयों में इंटरमीडिएट एवं एडवांस लेवल तक लीन इंप्लीमेंटेशन का कार्य किया जाएगा।
लीन इंप्लीमेंटेशन में शामिल यूनिट्स:
- पिरामिड एब्रेसिव्स
- रतन इंजीनियरिंग
- अन्नपूर्णा फूड
- न्यू भारत पैकेजिंग
- केसरी एलॉयज
- आइसलैंड स्टॉर्म
- पैरागॉन ऑटोटेक
कार्यक्रम की अध्यक्षता बी आई आई ए के अध्यक्ष माननीय श्री प्रवीण लांबा जी ने की। इस अवसर पर श्री राम प्रकाश गर्ग, श्री संजय खन्ना, श्री राहुल जैन, श्री विमल गुप्ता, श्री विमल पंडित, श्री अमित जैन, श्री अजय गुप्ता और श्री वीरल जैन सहित अन्य प्रमुख उद्योगपति उपस्थित रहे।
इस आयोजन का उद्देश्य उद्योगों को लीन प्रथाओं से परिचित कराना, उनकी उत्पादकता बढ़ाना और वेस्टेज को कम करना है, ताकि भारतीय उद्योग वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अपनी एक सशक्त पहचान बना सकें।

