लघु उद्योग भारती एवं राज्य प्रदूषण मंडल द्वारा संयुक्त शिविर का आयोजन
लघु उद्योग भारती एवं राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के संयुक्त तत्वाधान में रीको कार्यालय में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। चूंकि यह प्रदूषण विभाग की एमनेस्टी स्कीम का अंतिम दिन था, इसलिए स्थानीय उद्योगपतियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाया।
शिविर में प्रदूषण विभाग के कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता श्री अविनाश ढाका एवं उनकी टीम ने सराहनीय सहयोग दिया। श्री अविनाश ढाका ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के तहत 35 से अधिक औद्योगिक इकाइयों ने अपने कंसेंट हेतु आवेदन जमा किए।
इसके साथ ही, लघु उद्योग भारती सीकर परिवार की ओर से वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक श्री अनिल खंडेलवाल का आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने लघु उद्योग भारती के अनुरोध पर रीको कार्यालय में स्थान उपलब्ध कराने में सहयोग किया।
लघु उद्योग भारती, सीकर

