आज लघु उद्योग भारती की ताजपुर संयोजक इकाई द्वारा एमएसएमई एवं जीएसटी से संबंधित एक सेमिनार का आयोजन अनंत राव भिडे भवन में किया गया था जिसमें विशेष रूप से हमारे शहर के जाने-माने CA श्री वीरेंद्र लड्ढा जी Tally के शिवम खुल्लर जी लघु उद्योग भारती के संभागीय सचिव श्री राजेश गर्ग जी लघु उद्योग भारती के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हमारे मार्गदर्शक श्री उल्लास जी वैद्य CA कामिनी मैडम उपस्थित रहे जिसमें वीरेंद्र लड्ढा जी द्वारा जीएसटी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई एवं हमारे लघु उद्योग भारती के श्री राजेश महेश्वरी जी द्वारा MSME मैं जो नए संशोधन हुए हैं उसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गई जिसमें लघु उद्योग भारती की नागझिरी इकाई के अध्यक्ष श्री बृजेश शिवहरे एवं सचिव श्री जितेंद्र भाटी जी आगर रोड इकाई के अध्यक्ष अखिलेश नागर जी बीरबाला कासलीवाल मैडम, सुनील भावसार जी, सुनील पीठवे जी, ताजपुर इकाई से राधेश्याम गुप्ता जी, उमेश मंडवरा जी, अनिल कुमार जी, डॉ महेंद्र मालवीय जी आदि उपस्थित रहे|
प्रेषक
लघु उद्योग भारती संयोजक इकाई ताजपुर
संयोजक गौरव चौहान
सहसंयोजक भूषण जोशी

