लघु उद्योग भारती एवं राजस्थान विश्वविद्यालय के मध्य एमओयू हस्ताक्षर
जयपुर, 3 सितम्बर।
आज लघु उद्योग भारती और राजस्थान विश्वविद्यालय के बीच शिक्षा, इनक्यूबेशन और कौशल विकास के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने हेतु एक महत्वपूर्ण एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।
समझौते पर लघु उद्योग भारती कौशल विकास केंद्र के समन्वयक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र खुराना तथा राजस्थान विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार राजकुमार कसवा ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. अल्पना कटेजा विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में राजस्थान लघु उद्योग भारती की प्रदेश उपाध्यक्ष अंजूसिंह, प्रदेश महासचिव सुधीर गर्ग, जयपुर प्रांत अध्यक्ष महेन्द्र मिश्रा, और प्रांत महासचिव सुनीता शर्मा भी उपस्थित थे।
एमओयू के मुख्य बिंदु:
विद्यार्थियों के लिए कौशल विकास एवं उद्यमिता आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम।
स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने हेतु इनक्यूबेशन सेंटर एवं मार्गदर्शन।
संयुक्त रिसर्च, वर्कशॉप और सेमिनार का आयोजन।
उद्योग एवं अकादमिक जगत के बीच इंडस्ट्री–अकादमिक लिंकज को मजबूत करना।
विद्यार्थियों को प्रायोगिक शिक्षा और रोजगारपरक अवसर प्रदान करना।
यह समझौता राज्य में कौशल आधारित शिक्षा, नवाचार को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों को इनक्यूबेशन अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

