आज लघु उद्योग भारती कला अंब इकाई की ओर से अध्यक्ष भाई अखिल महेश्वरी जी के मार्गदर्शन में जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश के पुलिस अधीक्षक श्रीमान निश्चित सिंह नेगी जी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमान योगेश रोल्टा जी से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की गई। इस मुलाकात के दौरान आपसी सहयोग, सुरक्षा व्यवस्था तथा उद्यमियों से संबंधित विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। दोनों अधिकारियों ने लघु उद्योग भारती द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

