लघु उद्योग भारती काशी प्रांत की बैठक एस राजलिंघम जिलाधिकारी वाराणसी तथा हिमांशु नागपल सीडीओ वाराणसी के साथ हुई । राजेश कुमार सिंह अध्यक्ष काशी प्रान्त ने (यूपीसीड़ा तथा जिला पंचायत द्वारा मेंटेनेंस शुल्क) लेने का मुद्दा उठाया दोहरी कर प्रणाली का विरोध कर एक विभाग द्वारा कर लेने की मांग की जिसपर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत अधिकारी को उद्यमियों से वसूले गए शुल्क का 60% वापस करने का आदेश दिया जो लगभग 10 लाख रुपया है

