लघु उद्योग भारती, कासगंज – मासिक बैठक संपन्न
दिनांक 28 अगस्त 2025 को लघु उद्योग भारती कासगंज की मासिक बैठक होटल संपन्न में आयोजित हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष श्री अरुण माहेश्वरी जी तथा जिला कार्यकारिणी ने 12 नवीन सदस्यों की सदस्यता के चेक प्रदान किए।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे लघु उद्योग भारती उत्तर प्रदेश के संयुक्त महामंत्री श्री गौरव मित्तल जी। कार्यक्रम में ब्रज संभाग महामंत्री श्री अमलेंदु शर्मा जी, अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल जी, तथा अलीगढ़ मंडल सचिव श्री सुबोध मित्तल जी भी सानिध्य रहे।
प्रस्तुति एवं संचालन:
नवीन अग्रवाल
जिला महामंत्री, लघु उद्योग भारती, कासगंज

