<p>लघु उद्योग भारती का एक प्रतिनिधिमण्डल अखिल भारतीय संगठनमंत्री आदरणीय श्री प्रकाशचन्द्रजी, अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री घनश्यामजी ओझा एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्री शांतिलालजी बालड़ के सानिध्य मे केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री आदरणीय श्री भूपेन्द्रजी यादव से शिष्टाचार भेंट की।<br>प्रतिनिधिमण्डल ने मंत्रालय से संबंधित उद्योगों के सामने आ रही विभिन्न समस्याओं व सुझावों से अवगत करते हुए प्रतिवेदन सौपा और उद्योगों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गयी। जिसमे ई पी सी , प्लास्टिक ,ईएसआई पीएफ, प्रदूषित पानी को पूरा देश में एक नीति बनवाने हेतु एनसीआर के अलावा एरिया में पेट कॉक का उपयोग को स्टार्ट करने हेतु ,मिनरल माइनिंग, एनसीआर ,टीटीजेड आदि मुद्दो पर चर्चा की <br>माननीय मंत्री महोदयजी ने विभिन्न विषयों पर चर्चाकर जल्द ही निराकरण करने का आश्वासन दिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किये। इसमें सीपीसीबी के चेयरमैन तन्मयजी ईएसआई के आलोकजी एवम् अन्य सम्बधित अधिकारी उपस्थित थे। <br>प्रतिनिधिमण्डल मे श्री राजेश गुप्ता अलवर, श्री वजुभाई वगासिया अहमदाबाद , प्रवीणजी लांबा भिवाड़ी , अभिषेकजी अजमेर , पुनमजी तंवर मंडोर ,संजयजी चौधरी भरतपुर , यू पी ,एम पी ,देहली सिलीगुड़ी बंगाल ,गुजरात सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।</p>

