लघु उद्योग भारती का दो सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल प्रस्तावित कृषि प्रसंस्करण उद्योग नीति 2024 के सुझावों को प्रेषित करने के लिये राजस्थान के राजस्व सचिव श्री दिनेश कुमार जी एवं प्रमुख शासन सचिव श्री वैभव गलारिया से राजस्थान सरकार के सचिवालय जयपुर मे मिलने पहुंचा।
कृषि भूमि पर स्थापित हो सकने वाले कृषि प्रसंस्करण उद्योगों की भूमि संबंधित दिक्कतों के बारे मे एवं इन उद्योगो के लिये भू उपयोग परिवर्तन के सरलीकरण की मांग की गयी, जिसे दोनो प्रमुख अधिकारियों ने गंभीरता से सुना और सर्वमान्य हल निकालने का आवाश्सन दिया।
प्रतिनिधिमण्डल ने उन उद्योगों के लिये प्रस्तावित अनुदान, ब्याज मे छूट व बैक से ऋण स्वीकृति मे आ रही दिक्कतों, पुराने प्रकरणों का निस्तारण करने का उल्लेख किया।
प्रतिनिधिमण्डल ने प्रक्रियागत अनेक सुझाव भी दिये और समस्त कार्यवाही को ऑनलाईन कम्प्यूटरीकृत करने का सुझाव भी दिया।
प्रतिनिधिमण्डल मे राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल एवं जोधपुर प्रान्त सचिव श्री पंकज लोढा उपस्थित रहे।

