लघु उद्योग भारती किशनगढ़ द्वारा अपनी विभिन्न इकाइयों के साथ लव कुश होटल किशनगढ़ में एक पारिवारिक होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर श्री भागीरथ चौधरी – सांसद, अजमेर लोकसभा, श्री हनुमान सिंह जी राठौड़ – मुख्य वक्ता के रूप में, विशिष्ट अतिथि श्री शांतिलाल बालड़ – लघु उद्योग भारती राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष, श्री मुकेश अग्रवाल – प्रदेश उपाध्यक्ष, श्री प्रवीण गुप्ता – चित्तौड़ प्रांत महामंत्री, श्री दीपक शर्मा – प्रांत संयुक्त सचिव, श्री अजीत अग्रवाल प्रांत उपाध्यक्ष, श्री उमेश गोयल किशनगढ़ इकाई अध्यक्ष, श्रीमती संतोष बजाज, महिला इकाई अध्यक्ष श्री जितेंद्र सिंह राजपुरोहित सिलोरा इकाई अध्यक्ष सम्मिलित हुए। श्री रमेश सेन एवं श्री प्रकाश भोमावत द्वारा कार्यक्रम पूर्व होली एवं फाग गीत प्रस्तुत किये गए।
दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई। किशनगढ़ इकाई सचिव श्री अनिल मूंदड़ा ने सभी अतिथियों को मंचासीन कर उनका परिचय एवं स्वागत करवाया। महिला इकाई सदस्यों ने संगठन मंत्र का वाचन किया। इकाई अध्यक्ष श्री उमेश गोयल ने स्वागत भाषण दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मुकेश अग्रवाल ने संगठन के विस्तार को लेकर नए सदस्यों को जोड़़ने की अपील की। परिवार में व्यक्तिवादी, समन्वय का अभाव एवं परिवार विघटन जैसी बुराइयों को लेकर कुटुबं प्रबोधन विषय पर श्री हनुमान सिंह जी ने बौद्धिक दिया। महिला इकाई सचिव श्रीमती रिंकू मालपानी ने धन्यवाद ज्ञापित किया एवं राष्ट्रगान के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों एवं गेम्स शुरुआत करने का आग्रह किया। श्री विष्णु छापरवाल, श्रीमती ज्योति छापरवाल एवं श्रीमती शिल्पा बरड़िया द्वारा अंताक्षरी का चार टीम रंग, भंग, दंग, चंग में विभाजित कर खेल के विभिन्न राउंड में खिलाया गया। इसके पश्चात श्री अखिलेश मालपानी एवं श्रीमती रिंकू मालपानी द्वारा हाउजी का आकर्षक खेल करवाया गया। श्री शांतिलाल बालड़ ने विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किये। इस दौरान लगभग 125 से अधिक सदस्य उपस्थित रहे।
लघु उद्योग भारती
किशनगढ़

