आज दिनांक 25 अप्रैल 2025 को लघु उद्योग भारती के 32वें स्थापना दिवस के अवसर पर किशनगढ़ इकाई द्वारा एक भव्य चिकित्सा एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन के एग्जीबिशन हॉल में संपन्न हुआ। इस शिविर में 230 श्रमिक बंधुओं के रक्तचाप, मधुमेह, फेफड़े तथा नेत्र जांच की गई। ईएसआई अस्पताल से आए सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री आर्यन धवल, डॉ. साकेत (जनरल फिजिशियन), डॉ. प्रियंका और उनकी टीम ने श्रमिकों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं जांच सेवाएं प्रदान कीं। नेत्र जांच का कार्य अर्जुन आप्टिकल के मुकेश जयसवाल एवं कैलाश भालोठ द्वारा किया गया, जिसमें 165 श्रमिकों को चश्मे प्रदान किए जाने की व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री भागीरथ जी चौधरी ने भी शिविर में सहभागिता करते हुए लघु उद्योग भारती के स्थापना दिवस पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने श्रमिकों के स्वास्थ्य हितों को ध्यान में रखकर आयोजित इस सेवा कार्य के लिए किशनगढ़ इकाई की सराहना करते हुए इसे मानव सेवा का अनुपम उदाहरण बताया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किशनगढ़ नगर परिषद सभापति दिनेश सिंह राठौड़ द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
शिविर के सफल आयोजन में लघु उद्योग भारती राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मुकेश अग्रवाल, प्रांत सहसचिव श्री दीपक शर्मा, इकाई अध्यक्ष श्री उमेश गोयल, सचिव श्री अनिल मूंदड़ा, कोषाध्यक्ष श्री प्रकाश भोमावत, श्री राजेश गोयल, श्री सर्वेश्वर राठी, श्री गौरव अग्रवाल, श्री कीर्ति कोचेटा, श्रीमती सोनल अग्रवाल, श्री यतीश सैनी, श्री पवन बंगाली, श्री सुनील बल्दवा, श्री रामावतार अग्रवाल सहित अनेक उद्यमी बंधुओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
यह सेवा कार्य न केवल श्रमिक हित में एक महत्वपूर्ण प्रयास रहा, बल्कि लघु उद्योग भारती के सामाजिक सरोकार और मानव सेवा के मूल मंत्र को भी साकार करने वाला रहा।

