सादर सुचनार्थ
दिनांक 13 अगस्त 2024, मंगलवार को लघु उद्योग भारती, किशनगढ़ इकाई की कार्यकारिणी बैठक श्री नरेश बजाज के औद्योगिक प्रतिष्ठान श्री कमल मार्बल प्राइवेट लिमिटेड के औद्योगिक परिसर में संपन्न हुई। इस बैठक में रिको किशनगढ़ के क्षेत्रीय मैनेजर श्री अनंजय विश्वकर्मा विशेष अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। बैठक की विधिवत शुरुआत संगठन मंत्र के साथ की गई। मुख्य इकाई सचिव श्री अनिल मूंदड़ा ने पिछली बैठक का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इकाई अध्यक्ष श्री उमेश गोयल द्वारा गत बैठक में तय किए गए एजेंडा पर की गई कार्रवाई का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। 15 अगस्त को झंडारोहन कर स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाना तय हुआ, इस अवसर पर साधारण सभा की बैठक करना भी तय हुआ। रीको के आर एम श्री विश्वकर्मा ने किशनगढ़ इकाई द्वारा इंडस्ट्रियल एरिया में गोद लिए जा रहे फैसिलिटी लैण्ड़ पर पार्क विकसित करने संबंधी नियमों की जानकारी दी। इकाई के पूर्व अध्यक्ष श्री महेंद्र पाटनी ने रिको क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु श्री विश्वकर्मा से वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। साथ ही उद्यमी एवं श्रमिकों के लिए शीघ्र ही पेयजल की उपलब्धता सुचारू रूप से चालू करने का आग्रह किया। श्री रामअवतार अग्रवाल ने बांग्लादेश में हुए हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में 14 अगस्त को होने वाली आक्रोश रैली में अधिकतम संख्या में शामिल होने का आग्रह किया गया। अंत में कल्याण मंत्र के साथ बैठक संपन्न हुई। इस दौरान लघु उद्योग भारती के राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मुकेश अग्रवाल, प्रांत सहसचिव श्री दीपक शर्मा, इकाई कोषाध्यक्ष श्री प्रकाश भोमावत, श्री राम अवतार अग्रवाल, श्री पवन अग्रवाल, श्री अखिलेश मालपानी, श्री राजेश गोयल, श्री सर्वेश्वर राठी, श्री सत्यनारायण बंसल, श्री भरत सराफ, श्री सोनल अग्रवाल, श्री संपत सुराणा, श्री महेंद्र पाटनी, श्री नरेश बजाज, श्री जितेंद्र सिंह राजपुरोहित सहित सदस्य उपस्थित रहे।
साभार
लघु उद्योग भारती
किशनगढ़

