लघु उद्योग भारती की कार्यकारिणी बैठक में संगठनात्मक रणनीतियों और आगामी अधिवेशन की तैयारी पर चर्चा

Event Date: 01/08/2025
Jodhpur,
RAJASTHAN

लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त की कार्यकारिणी बैठक आज होटल श्रीराम एक्सीलेंसी, मेडिकल कॉलेज के सामने, जोधपुर में सम्पन्न हुई। इस बैठक में अखिल भारतीय अध्यक्ष आदरणीय श्री घनश्याम जी ओझा, जोधपुर प्रान्त प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महावीर चौपड़ा तथा श्री अनिल अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत संगठन मंत्र के सामूहिक गायन से की गई, जिसके पश्चात जोधपुर प्रान्त उपाध्यक्ष श्री हरीश लोहिया ने कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठनात्मक विषयों, सदस्यता विस्तार, इकाई विकास एवं गत कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की।

बैठक के द्वितीय सत्र में वित्तीय साक्षरता पर एक विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें सीए श्री सुनिल गोलेच्छा (गोलेच्छा इन्वेस्टमेंट) द्वारा उद्यमियों को निवेश और वित्त प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। इसके पश्चात अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री घनश्याम ओझा ने संगठनात्मक दृष्टिकोण और आगामी योजनाओं पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा उद्योगों के हित में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए उपस्थित सदस्यों को प्रेरित किया।

प्रांत प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महावीर चौपड़ा ने अपने संबोधन में इकाई पदाधिकारियों से आग्रह किया कि सदस्यता अभियान को व्यक्तिगत दायित्व मानते हुए अधिकाधिक नए सदस्यों को संगठन से जोड़ें। उन्होंने इकाई प्रतिनिधियों को संगठनात्मक डायरी रखने की सलाह दी और औद्योगिक क्षेत्रों की प्रमुख समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही, उन्होंने 13 से 15 सितम्बर 2025 को समालखा, हरियाणा में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय कार्यसमिति, कार्यकारिणी एवं अधिवेशन की जानकारी देते हुए, 25 जुलाई से 10 अगस्त 2025 तक चलने वाले सदस्यता पखवाड़ा में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल ने सदस्यों को संगठन के प्रति उनके कर्तव्यों का बोध कराते हुए कार्यकर्ताओं की भूमिका और अपेक्षित कार्यों को लेकर मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रान्त उपाध्यक्ष श्री दीपक माथुर ने जुलाई माह में आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। बैठक के दौरान जोधपुर की विभिन्न इकाइयों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रीय वृत्त प्रस्तुत किए गए, जिसमें जोधपुर महानगर इकाई अध्यक्ष श्री पंकज भण्डारी ने नवनियुक्त सदस्यों की जानकारी दी एवं संपन्न हुए कार्यक्रमों का विवरण रखा। बोरानाडा इकाई सचिव श्री थानाराम चौधरी ने औद्योगिक क्षेत्र की विद्युत समस्याओं और ईएसआईसी अस्पताल में डॉक्टरों की कमी की जानकारी दी। महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती मोना हरवानी ने स्वयंसिद्धासड़क सुरक्षा कार्यशालाओं का विवरण प्रस्तुत किया।

सांगरिया इकाई अध्यक्ष श्री रवि गुप्ता ने 16 नए सदस्यों की जानकारी दी और संपन्न कार्यक्रमों की चर्चा की। मण्डोर इकाई अध्यक्ष श्री पूनमचंद तंवर ने अपनी इकाई का वृत्त रखा, वहीं सूरसागर इकाई अध्यक्ष श्री नरेश परिहार ने खान एवं रॉयल्टी संबंधी समस्याओं को उठाया और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। बालोतरा इकाई अध्यक्ष श्री महेन्द्र श्रीश्रीमाल ने कौशल विकास केंद्र एवं अन्य गतिविधियों का विवरण दिया। सभी इकाई पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े नए सदस्यों के चेक भेंट किए।

बैठक में प्रान्त सचिव श्री नरेश पाटोदी, महानगर सचिव श्री राकेश कुमार चौरडिया, महानगर कोषाध्यक्ष श्री प्रमोद चौपड़ा, महानगर उपाध्यक्ष श्री अशोक चौहान, महिला इकाई सचिव श्रीमती कंचन लोहिया, कोषाध्यक्ष श्रीमती शिल्पा अग्रवाल, सूरसागर से श्री कुन्ने सिंह परिहार, सचिव श्री राकेश गहलोत, कार्यकारिणी सदस्यगण – श्री किशोर हरवानी, श्री हरिसिंह गहलोत, श्री सुरेश मुथा, श्री बृजमोहन पुरोहित, श्री विनय कवाड़, श्री राज बोहरा, श्री अंकुर अग्रवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री सुधीन्द्र दूगड़, श्री पंकज लोढ़ा आदि गणमान्यजन उपस्थित रहे।

बैठक का सफल संचालन जोधपुर प्रान्त सचिव श्रीमती मीनू दूगड़ द्वारा किया गया और अंत में प्रांत कोषाध्यक्ष श्री पंकज बाहेती ने सभी का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन शांतिपाठ के साथ किया गया।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please