लघु उद्योग भारती खोड़ा गणेश इकाई की द्वितीय कार्यकारिणी बैठक इकाई सचिव श्री गौरव जी अग्रवाल के औद्योगिक प्रतिष्ठान मेसर्स परफेक्ट वेव्स टैक्स फैब खोड़ा गणेश रोड रीको इंडस्ट्रियल एरिया पर आयोजित की गई। इस बैठक में चित्तौड़ प्रांत के संयुक्त सचिव श्री दीपक शर्मा का सानिध्य प्राप्त हुआ। बैठक का शुभारंभ संगठन मंत्र से हुआ। इस बैठक में पिछली बैठक की कार्यवाही का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, इसके पश्चात आगमी 6–7 अप्रैल को उदयपुर में आयोजित होने वाले अभ्यास वर्ग में सम्मिलित होने वाले सदस्यों की सूची पर चर्चा हुई।
बैठक में श्री दीपक शर्मा जी ने आगामी माह में लोकतंत्र के महापर्व पर लोकमत परिष्कार का विषय लेते हुए राष्ट्र हित में शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रत्येक उद्यमी , उनके परिवार एवं अपने प्रतिष्ठान के समस्त स्टाफ के शत प्रतिशत मतदान कराने हेतु आग्रह किया।
इस बैठक में उद्योगों से संबंधित विभिन्न समस्याओं को प्रस्तुत करने के लिए लघु उद्योग भारती के सदस्यगण भी आमंत्रित थे। इस बैठक में खोड़ा गणेश इकाई अध्यक्ष राजेश बाफना , चित्तौड़ प्रांत संयुक्त सचिव श्री दीपक शर्मा,सचिव गौरव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कीर्ति कोचेटा,राजकुमार जी अग्रवाल,महेंद्र मित्तल, प्रह्लाद अग्रवाल, अरिहंत कोठारी, कैलाश अग्रवाल, रौनक कोचेटा, पुनीत जैन, केशव अग्रवाल, शुभम बंसल, मयंक गोयल, सौरभ सिंघल, शिवांश सेकसरिया सहित अन्य उद्यमी उपस्थित रहे।
आभार
सचिव
लघु उद्योग भारती
किशनगढ़

