लघु उद्योग भारती की जिला कार्यकारिणी बैठक: उद्योग एवं संगठनात्मक विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा

Event Date: 09/03/2025
NULL,
RAJASTHAN

लघु उद्योग भारती की जिला कार्यकारिणी बैठक: उद्योग एवं संगठनात्मक विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा

आज लघु उद्योग भारती की जिले की सभी कार्यकारिणी की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री घनश्याम ओझा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री प्रकाश चंद्र एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री शांति लाल बालर की उपस्थिति रही। इस बैठक में टेक्सटाइल, ईएसआई-पीएफ, सिरेमिक जोन, माइनिंग, एमएसएमई, और संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

भीलवाड़ा इकाई के अध्यक्ष श्री शंभु प्रसाद काबरा ने टेक्सटाइल क्षेत्र में आयात को नियंत्रित करने के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए, वहीं श्री सुरेश कोगटा ने ईएसआई और पीएफ से संबंधित मुद्दों पर सुझाव रखे। आसींद इकाई से भरत सेतुरिया एवं दलपत कोठारी ने सिरेमिक जोन के संदर्भ में आवश्यक विषयों को उठाया, जबकि गंगापुर इकाई के मानवेंद्र कुमावत ने माइनिंग को स्मॉल से मेजर करने के कारण उत्पन्न समस्याओं पर पुनः विचार करने की आवश्यकता जताई।

बैठक में महिला इकाई अध्यक्षा पल्लवी लड्ढा, ग्रोथ सेंटर इकाई के दिनेश लड्ढा एवं सुमित जागेटिया, बिजौलिया इकाई के अभिषेक शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने संगठनात्मक विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। चित्तौड़ में असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों के कारण नए उद्योगों की स्थापना में आ रही बाधाओं पर भी चर्चा हुई, जिसके समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही करने पर जोर दिया गया।

प्रांत उपाध्यक्ष महेश हुरकट ने टेक्सटाइल और एमएसएमई से संबंधित सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव चिरानिया, रविन्द्र जाजू, अजय मूंदड़ा, पुरुषोत्तम अग्रवाल, अजय अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल, सत्यप्रकाश गग्गड, सीए शिवप्रकाश झवर, अंकित राठी, सुनील मेहता, संजय सूर्या, रामकिशोर काबरा, नंदू झांवर, पूनम जैन, बाबूलाल लड्ढा, ओमप्रकाश मूंदड़ा, राजीव शर्मा, सीए अमित भानावत सहित महिला इकाई से चंदा मूंदड़ा, नीता बंसल, नीलम अग्रवाल, सुमित्रा हुरकट, शिखा अग्रवाल आदि गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

यह बैठक उद्योगों के विकास, संगठन की मजबूती और सरकारी नीतियों में आवश्यक सुधारों के सुझावों को आगे बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुई।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please