आज दिनांक 23 मार्च 2026 को लघु उद्योग भारती, गिरवा इकाई द्वारा संरक्षक श्री कपिल जी सुराणा की गरिमामयी उपस्थिति में अरावली कॉलेज ऑफ टेक्निकल स्टडीज द्वारा प्रस्तावित MOU के संदर्भ में एक औपचारिक बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान प्रस्तावित MOU पर विचार-विमर्श करते हुए इसे स्वीकृति प्रदान की गई। तत्पश्चात स्वीकृति पत्र कॉलेज चेयरमैन श्री ओम प्रकाश जी अग्रवाल एवं श्री अमित जी अग्रवाल को विधिवत रूप से सौंपा गया।
साथ ही, आपसी सहमति से यह निर्णय लिया गया कि दिनांक 24 मार्च 2026 को उदयपुर महानगर की सभी आठों इकाइयों की उपस्थिति में MOU के औपचारिक हस्ताक्षर संपन्न किए जाएंगे।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर उदयपुर महानगर उपाध्यक्ष श्री हरिओम पालीवाल, गिरवा इकाई अध्यक्ष श्री ओम दवे एवं इकाई सचिव श्री प्रखील जी सामर सहित अन्य पदाधिकारीगण गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे।
यह पहल उद्योग एवं शिक्षा के बीच सहयोग को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

