लघु उद्योग भारती की पेपर पैकेजिंग आयाम समूह की पहली बैठक दिल्ली केन्द्रिय कार्यालय मे संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत गायत्री मंत्र वाचन के साथ हुई। बैठक मे उधमियो ने इस उधोग मे आने वाली कठिनाईयों एवं समस्याओं के बारे चर्चा की एवं इस पर क्या सार्थक कदम उठाए जाएं तथा इस बारे में केन्द्र से सहायता लेने पर चर्चा हुई। बैठक मे मुख्य रूप से अरूण बजाज, के पी सिंह, विवेक अग्रवाल, बलबीर सिंह, श्रीमती मंजूला मिश्रा, कमल बजाज तथा विशेष रूप से श्री ओमप्रकाश गुप्ता जी का सानिध्य प्राप्त हुआ। साथ ही मे वर्चुअल द्वारा भी डा. विक्रम बिंदल, विनित जैन, सुरेंद्र जैन, विनोद सचदेवा एवं सुशांत गौड़ इत्यादि कुल 22 उधमी बंधू बैठक मे शामिल हुए।

