लघु उद्योग भारती की बैठक में विभाग संपर्क संवाद, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण रैली की रूपरेखा तय
अलवर। लघु उद्योग भारती, अलवर इकाई की मासिक बैठक हिंद केमिसेल्स, एमआईए, अलवर में संपन्न हुई। बैठक में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के निर्देशानुसार आगामी “विभाग संपर्क एवं संवाद” कार्यक्रम की विस्तृत योजना पर चर्चा हुई।
बैठक में बताया गया कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसईसी) की ओर से
“सुविधा संवाद समागम” तथा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (इपीएफओ) की ओर से “निधि आपके निकट” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह संयुक्त कैंप 27 मई को प्रातः 10:00 बजे सीबा मसाला उद्योग प्राइवेट लिमिटेड, ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया, ईटाराणा रोड परिसर में प्रस्तावित है।
साथ ही, लघु उद्योग भारती एवं ईएसआईसी द्वारा एमआईए क्षेत्र में स्थित एक पार्क, जिसे लघु उद्योग भारती द्वारा *रीको से गोद लिया गया है, उसकी देखरेख एवं विकास हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम की योजना बनाई गई। यह कार्य लघु उद्योग भारती और ईएसआईसी के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) पर साइकिल रैली के आयोजन की भी घोषणा की गई, जिसका उद्देश्य पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देना रहेगा।
बैठक में “उद्योग दर्शन यात्रा” तथा कॉलेज विद्यार्थियों के “औद्योगिक भ्रमण” जैसे नवाचारों पर भी चर्चा हुई, जिससे युवाओं को उद्योगों की कार्यप्रणाली की जानकारी दी जा सके।
सदस्यों द्वारा बिजली कटौती की गंभीर समस्या पर चिंता व्यक्त की गई। बताया गया कि कई बार अनियमित कटौती से उद्योगों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। सूर्य नगर क्षेत्र में ट्रैफिक सिग्नल के खराब होने एवं बख्तल चौकी पर नए सिग्नल लगाए जाने की आवश्यकता को लेकर यूआईटी को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया। वहीं गर्मी को ध्यान में रखते हुए अग्निशमन एवं आपातकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की बात भी कही गई।
बैठक में राजेश गुप्ता (उपाध्यक्ष, राजस्थान प्रदेश), संदीप गुप्ता (संयुक्त महासचिव, जयपुर अंचल), देवेंद्र अग्रवाल (पूर्व अध्यक्ष), शशांक झालानी (अध्यक्ष), पंकज तिवारी (सचिव), विनोद अग्रवाल (कोषाध्यक्ष), संदीप मुद्गल (उपाध्यक्ष), अनिल जैन (उपाध्यक्ष), विवेक गुप्ता (संयुक्त सचिव), अंकित अग्रवाल (सह सचिव), वरुण जैन (सह कोषाध्यक्ष), कार्यकारिणी सदस्य: अमित श्यामसुखा, अजय अग्रवाल, गोपाल कृष्ण शर्मा, कपिल खंडेलवाल, नितेश गुप्ता, संजय गुप्ता, राकेश गुप्ता, ओमवीर सिंह, नीरज शर्मा आदि उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने एकमत होकर प्रस्तावित कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु सक्रिय भागीदारी और सहयोग का संकल्प लिया।

