लघु उद्योग भारती की मैहर इकाई का गठन आज सम्पन्न हुआ, जिसमें महेश दरियानी को अध्यक्ष एवं शशांक अग्रवाल को सचिव का दायित्व सौंपा गया। उपाध्यक्ष के रूप में सुनील अग्रवाल, ऋषिकांत चौरसिया एवं मुकेश सोनी, कोषाध्यक्ष के रूप में पवन अग्रवाल तथा संयुक्त सचिव के रूप में रोहन नागरथ, कमलेश सोनी और अर्पित अग्रवाल का चयन किया गया। इकाई के गठन की घोषणा महाकौशल प्रांत के महामंत्री हरि सिंह भदौरिया ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, इसके बाद मैहर प्रभारी द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया तथा अंचल उपाध्यक्ष रामचंद्र अग्रवाल ने उद्बोधन दिया। इस अवसर पर मैहर पुलिस कप्तान सुधीर अग्रवाल ने विकसित भारत में उद्योगों की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए, जबकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक गोविंद रजक ने सदन को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अंचल संयुक्त महामंत्री मनीष सिंह ने किया और समापन आभार व राष्ट्रगान के साथ हुआ। आयोजन में सुरेश अग्रवाल, सुरेन्द्र पटेल, आकाश गुप्ता सहित नगर के प्रतिष्ठित उद्यमियों तथा 100 से अधिक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

