अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लघु उद्योग भारती महिला प्रकोष्ठ की सदस्य का सम्मान
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जयपुर में राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती महिला प्रकोष्ठ की सक्रिय सदस्य श्रीमती ऋतु श्यामसुखा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री श्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ जी ने उन्हें प्रशंसा पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की।
यह सम्मान न केवल श्रीमती ऋतु श्यामसुखा जी की उपलब्धियों का प्रतीक है, बल्कि लघु उद्योग भारती परिवार के लिए भी अत्यंत गौरव का विषय है। उनके समर्पण, नेतृत्व और उद्यमशीलता से समाज में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिल रही है।
लघु उद्योग भारती परिवार की ओर से श्रीमती ऋतु श्यामसुखा जी को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

