लघु उद्योग भारती के एक प्रतिनिधि मण्डल ने आज श्री प्रकाश चंद राष्ट्रीय संगठन मंत्री के मार्गदर्शन में राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भेंट की । अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा लघु उद्योग भारती को स्टोन मार्ट का आयोजक नियुक्त करने हेतु लघु उद्योग भारती परिवार की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया । देश भर में 575 से अधिक जिलों में लगभग पचास हजार उद्यमी सदस्यों , जिसमें 700 से अधिक स्टोन उद्यमीयों के संग लघु उद्योग भारती आज विश्व का सबसे बड़ा औद्योगिक संगठन है ।
प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र खुराना ने बताया कि लघु उद्योग भारती द्वारा विगत दो दशक में देश भर में अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर इण्डिया इण्ड्रस्ट्रीयल फेयर के नाम से आठ प्रदर्शनीयॉ एवम् इण्डिया मैन्यूफैक्चरिंग शो के नाम से छः प्रदशनियाँ आयोजित की जा चुकी है ।
लघु उद्योग भारती की व्यापक संगठन क्षमता के आधार पर स्टोन मार्ट का भव्य आयोजन कर राजस्थान के पत्थर उद्योग को विश्व में एक नई पहचान मिलें, ऐसा लघु भारती का प्रयास रहेगा ।
प्रतिनिधि मण्डल में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, महासचिव ओम प्रकाश गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव नरेश पारीक, प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र खुराना, नटवरलाल अजमेरा, प्रदेश कोषाध्यक्ष अरुण जाजोदिया, सह कोषाध्यक्ष महेश गुप्ता भी उपस्थित थे ।

