<p>लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर का किया स्वागत <br>- पश्चिमी राजस्थान उद्योग तहसील उत्सव 2024 की तैयारी पर की चर्चा</p><p>जोधपुर , 11 दिसंबर।</p><p>लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को शहर में नव पद स्थापित जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल से शिष्टाचार मुलाकात की और पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर से 24 जनवरी से 4 फरवरी तक आयोजित होने वाले पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2024 की तैयारी पर विस्तार से चर्चा की। लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल को मेले के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। मेला संयोजक महावीर चौपड़ा ने जिला कलेक्टर को मेल के संबंध में अब तक की गई तैयारी के संबंध में बताया। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधि मंडल का आभार जताया साथ ही मेले को भव्य रूप से आयोजित करने में जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का विश्वास दिलाया। जिला कलेक्टर ने मेले की नोडल एजेंसी लघु उद्योग भारती के सानिध्य मे अगामी सप्ताह उत्सव से संबंधित बैठक का आयोजन करने की बात कही साथ ही उत्सव को लेकर संबंधित विभाग के आधिकारियों को लेकर आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान उद्योगो से संबंधित विभिन्न विषयो पर समस्या एवं सुझाव पर चर्चा की गई। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, जोधपुर प्रान्त उपाध्यक्ष दीपक माथुर, प्रान्त संयुक्त महासचिव सुरेशकुमार विश्नोई, प्रान्त कोषाध्यक्ष नितिन सालेचा, जोधपुर महानगर उपाध्यक्ष पंकज भण्डारी, पूर्व अध्यक्ष सुधीन्द्र दुगड, राजेन्द्र राठी, कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश जीरावला, सदस्य अशोक बाहेती सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।</p>

