लघु उद्योग भारती ने जताया आभार
जोधपुर को मिली वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात
केंद्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के प्रयासों से जोधपुर को दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात प्राप्त हुई है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर लघु उद्योग भारती – जोधपुर प्रांत एवं महानगर के पदाधिकारियों ने मंत्री जी से भेंट कर आभार व्यक्त किया।
पदाधिकारियों ने कहा कि इस ट्रेन की शुरुआत से जोधपुर–दिल्ली की दूरी कम होगी, व्यापार को गति मिलेगी तथा जयपुर–जोधपुर–दिल्ली व्यापार मार्ग और अधिक सशक्त होगा। इससे क्षेत्र के उद्योग और पर्यटन को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महावीर चोपड़ा, प्रांत महासचिव श्री सुरेश विश्नोई, प्रांत उपाध्यक्ष श्री हरीश लोहिया, महानगर अध्यक्ष श्री पंकज भण्डारी, महानगर सचिव श्री राकेश चोरड़िया, बोरानाडा इकाई सचिव श्री थानाराम चौधरी तथा प्रांत कार्यकारिणी सदस्य श्री बृजमोहन पुरोहित (बॉबी जी) उपस्थित रहे।

