ईंट भट्ठा एसोसिएशन ने लघु उद्योग भारती को किया धन्यवाद
आज श्री गंगानगर में ऑर्बिट रिसोर्ट के सामने गैलेक्सी होटल में ईंट भट्ठा एसोसिएशन द्वारा लघु उद्योग भारती के विशेष प्रयासों के लिए धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में ईंट भट्टा निर्माण से जुड़े सभी प्रमुख उद्यमी उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि हाल ही में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) द्वारा जिक-जैक प्रणाली का उपयोग अनिवार्य कर दिया गया था। इसकी समय सीमा समाप्त होने के कारण ईंट भट्ठा निर्माताओं के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया था। इस समस्या के समाधान के लिए निर्माताओं ने लघु उद्योग भारती से संपर्क किया।
लघु उद्योग भारती के संगठन मंत्री श्री प्रकाश जी गुप्ता ने इस मामले में विशेष प्रयास किए और केंद्र सरकार के मंत्रियों से मुलाकात कर समस्या का समाधान प्रस्तुत किया। उनके विस्तृत समझाने और प्रयासों के कारण भारत सरकार के अधिकारियों ने मौखिक रूप से यह घोषणा की कि जिक-जैक प्रणाली को लागू करने के लिए ईंट भट्ठा निर्माताओं को अतिरिक्त छह महीने का समय दिया जाएगा।
इस निर्णय से ईंट भट्ठा एसोसिएशन में हर्ष का माहौल बना और इस सफलता का श्रेय उन्होंने लघु उद्योग भारती को दिया। इस पूरे प्रयास में श्री शांतिलाल जी बालड़, श्री महावीर जी, श्री अनिल जी अग्रवाल और श्रीमती बिंदु जी का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती इकाई श्री गंगानगर के संरक्षक श्री रतन गणेशगढ़िया, अध्यक्ष गौरव बगड़िया, पूर्व अध्यक्ष गोकर्ण गर्ग, सचिव चंद्र शेखर, कोषाध्यक्ष राहुल जैन (जैन आईटीआई), और कार्यकारिणी सदस्य सचिन गोयल, उमाशंकर मित्तल, प्रभु दयाल मिढ़ा सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
यह कार्यक्रम सामूहिक प्रयासों और समस्याओं के समाधान में संगठन की अहम भूमिका को दर्शाने वाला था।

