आज लघु उद्योग भारती के प्रांतीय अध्यक्ष श्री पवन जी गोयल एवं श्री राजेंद्र जी भाई साहब ने अल्प प्रवास के दौरान भवानी मंडी इकाई कार्यकारिणी की एक साधारण मीटिंग इकाई के संरक्षक श्री कमल जी सुरेखा के निवास स्थान पर ली।
जिसमें इकाई अध्यक्ष गोविंद बिरला, मार्गदर्शक प्रितपाल सिंह सचिव अरुण गर्ग ,प्रकाश गुप्ता CA, विनय महेश्वरी ,प्रदीप जैन, सीटू भाई होरा आदि कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे इस दौरान वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत इकाई द्वारा 51 पौधे लगाए गए, जिनकी सुरक्षा एवं देखभाल सुनिश्चित की गई।

