लघु उद्योग भारती के प्रादेशिक कार्यालय ( गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र) में अपराह्न 1 बजे वृक्षारोपण महोत्सव के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री विश्वास सारंग कैबिनेट मंत्री मध्य प्रदेश शासन एवं विशिष्ट अतिथि श्री कैलाश मानेकर ( महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र भोपाल) वरिष्ठ नेता तथा बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व भोपाल जिला उपाध्यक्ष श्री गिरीश शर्मा उपस्थित थे ।
कार्यक्रम में रसाहार कार्यक्रम की संजोयिका शडॉक्टर पूर्णिमा दाते लघु उद्योग भारती भोपाल इकाई के अध्यक्ष श्री विनोद नायर, सचिव श्री दिनेश कुमार गुप्ता, श्री ईश अरोरा, श्री आशीष शर्मा, श्री देवेंद्र श्रीवास्तव ,श्री महावीर शर्मा, श्री रंजन शर्मा, श्री श्रीपद दुधांडे, श्री सुनील सोनी महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती सीमा शर्मा सचिव श्रीमती रश्मि गुर्जर, श्रीमती शुभा कामरीशी, श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, श्रीमती लता वनावरी उपस्थित थे ।इसके पश्चात
कल्पक प्रोडक्ट, डनहिल, कॉस्मोज़, राजसंस डेरी प्रोडक्ट,कैपरी पेंट्स आदि औद्योगिक संस्थानों पर भी वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया ।
लघु उद्योग भारती भोपाल इकाई द्वारा इस हेतु प्रतिबद्धता दिखाई गई कि गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में इस माह में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जाएगा।

