लघु उद्योग भारती के बालोतरा-बिठुजा-जसोल के कार्यकर्ताओं ने आज जोधपुर में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में कपड़ा मंत्री श्री गिरिराजसिंहजी से मुलाकात की। इस बैठक में LUB प्रदेश अध्यक्ष श्री शांतिलालजी बालड़ के नेतृत्व में, बालोतरा और विशेष रूप से बिठुजा की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
चर्चा के दौरान, कार्यकर्ताओं ने प्लांट के अपग्रेडेशन की आवश्यकता पर जोर दिया और 500 करोड़ रुपये की योजना द्वारा पाइपलाइन के माध्यम से ट्रीटेड पानी को कच्छ की खाड़ी तक पहुंचाने के महत्व को रेखांकित किया। इस योजना के तहत, पाइपलाइन द्वारा ट्रिटेड पानी छोड़ने के लिए बजट पास करने का प्रस्ताव रखा गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में समस्याओं के समाधान और विकास की दिशा में ठोस कदम उठाने की प्रतिबद्धता जताई गई।
लघु उद्योग भारती के कार्यकर्ताओं का यह प्रयास क्षेत्र की प्रगति और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

