<p style="margin-left:0px;">लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री घनश्याम ओझा जी एवं राष्ट्रीय महासचिव श्री ओम प्रकाश गुप्ता जी का दिल्ली फेयर (स्प्रिंग) 2024 में एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आगमन हुआ।</p><p style="margin-left:0px;">जिसमें लघु उद्योग भारती, उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अजय गुप्ता, ( ज़िम्नी ) के नेतृत्व में मुरादाबाद प्रतिनिधि मंडल के साथ मार्ट में मीटिंग का आयोजन किया गया।</p><p style="margin-left:0px;">इस दौरान इनकम टैक्स एक्ट 43(B) के ऊपर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई जिसका पत्र के माध्यम से मुरादाबाद इकाई द्वारा पूर्व में यह मुदा उठाया गया था। राष्ट्रीय महासचिव के माध्यम से यह अवगत कराया गया की यह मुदा सरकार के समक्ष रखा जा चुका हैं ।</p><p style="margin-left:0px;">मीटिंग में निम्न सदस्यों ने सहभागिता की अंशुल अग्रवाल, श्री शरद बंसल, श्री सुरेश जी (राजस्थान लघु उद्योग भारती महा सचिव), इसमें श्री लेखराज जी के द्वारा जोधपुर के निर्यातक श्री भारत जी, श्री राधे श्याम रंगा जी (लतियाव) एवं श्री सुबेर रामपूरवाला इंदौर को बुलाकर सहभागिता करवाई गई।</p>

