लघु उद्योग भारती के 31वें स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष कार्यशाला में आमंत्रण
दिनांक: 25 अप्रैल 2025
लघु उद्योग भारती के 31वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर, हम आपको एक महत्वपूर्ण कार्यशाला में सहभागिता हेतु सादर आमंत्रित करते हैं।
यूपीएसआईआईसी एवं यूपीकॉन द्वारा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में पर्यावरण, सामाजिक एवं शासन (ईएसजी) विषयक कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) योजना की जानकारी प्रदान की जाएगी। यह योजना विश्व बैंक द्वारा सहायता प्राप्त है और भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा संचालित है। इसका उद्देश्य भारत में एमएसएमई सेक्टर की कार्यक्षमता एवं प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाना है।
कार्यशाला में शामिल प्रमुख विषय:
UP MSME Policy 2022 के अंतर्गत मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी।
वैश्विक स्तर पर अपनाई जा रही ESG (Environment, Social, Governance) प्रथाओं की उपयोगिता एवं औद्योगिक महत्व।
ZED (Zero Defect Zero Effect) प्रमाणन की प्रक्रिया और इससे उद्योगों को मिलने वाले लाभ।
PLEDGE PARK एवं तकनीकी उन्नयन से संबंधित जानकारी।
उद्योग विभाग व विशेषज्ञों के साथ सीधी संवाद की व्यवस्था।
केंद्र एवं राज्य सरकार की एमएसएमई विकास हेतु संचालित प्रमुख योजनाओं की जानकारी।
इस कार्यशाला का उद्देश्य निर्माण क्षेत्र की इकाइयों को ESG अवधारणाओं से जोड़ना, तकनीकी रूप से सशक्त बनाना एवं डिजिटाइजेशन तथा सरकारी योजनाओं के माध्यम से उन्हें उन्नत करना है।
आप सभी उद्यमी बंधुओं से अनुरोध है कि इस अवसर पर उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त करें और संगठन की इस पहल को सफल बनाएं।
सादर,
रीता मित्तल
अध्यक्ष, अवध प्रांत
लघु उद्योग भारती
राम प्रकाश गुप्ता
महामंत्री, अवध प्रांत
लघु उद्योग भारती

