<p>लघु उद्योग भारती कोटा इकाई की मासिक बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में लघु उद्योग भारती के आगामी कार्यक्रम स्वयंसिद्धा और 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के संबंध में चर्चा की गयी। <br>स्वयं सिद्धा प्रदर्शनी कार्यक्रम 5 जनवरी से 7 जनवरी तक माहेश्वरी भवन कोटा में लघु उद्योग भारती के सभी सदस्यगण, परिवार और मित्रों के साथ सम्मिलित होने का निर्णय किया गया।<br>बैठक में वरिष्ठ सदस्य श्री गोविंदराम जी मित्तल ,अखिल भारतीय उपाध्यक्ष श्री ताराचंद जी गोयल, अ.भा. सह-कोषाध्यक्ष सीए श्री महेश जी गुप्ता, श्री यशपाल जी भाटिया, श्री आर. सी. जी अग्रवाल , श्री मनोज जी राठी ,महिला इकाई अध्यक्ष शशि जी मित्तल, सचिव चांदनी जी , उत्तर इकाई अध्यक्ष संजय जी शर्मा ,रानपुर इकाई अध्यक्ष मनोज जी अग्रवाल, सचिव नभ जी शर्मा ,कोषाध्यक्ष पूरण जी गुप्ता , बालमुकुंद जी खण्डेलवाल ,के.पी. सिंह जी, आशुतोष जी जेन ,उमेश जी गोयल , विपुल जी अग्रवाल, अमन जी जेन एवं अमित जी खण्डेलवाल उपस्थिति रहे।</p>

