लघु उद्योग भारती कोटा की समस्त इकाइयों की संयुक्त बैठक एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न
लघु उद्योग भारती, कोटा की सभी इकाइयों की एक संयुक्त बैठक एवं ओरिएंटेशन सत्र मित्तल धातु, इंद्रप्रस्थ इंडस्ट्रियल एरिया, कोटा में संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्य गोविंदराम जी मित्तल एवं अखिल भारतीय सह-कोषाध्यक्ष सीए महेश जी गुप्ता की उपस्थिति रही। उन्होंने लघु उद्योगों के सशक्तिकरण, संगठनात्मक गतिविधियों की दिशा एवं आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही, नवदायित्व प्राप्त सदस्यों को संगठन की कार्यप्रणाली से अवगत कराने हेतु विशेष ओरिएंटेशन सत्र आयोजित किया गया।
बैठक में सभी इकाइयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और संगठन को मजबूत करने, सहयोगात्मक प्रयासों को गति देने एवं भविष्य की योजनाओं को सफल बनाने के लिए अपने विचार एवं सुझाव साझा किए।
इस अवसर पर यशपाल जी भाटिया, राजेन्द्र जी जैन, विपिन जी सुद, अंचल जी पोद्दार, नितिन जी अग्रवाल, मुख्य इकाई अध्यक्ष अंकुर जी गुप्ता, सचिव संदीप जी जांगिड़, कोषाध्यक्ष सीए संदीप जी बाकलीवाल, महिला इकाई अध्यक्ष चांदनी जी पोद्दार, सचिव निहारिका जी गुप्ता, कोषाध्यक्ष अल्का जी अग्रवाल, रानपुर इकाई कोषाध्यक्ष पूरण जी गुप्ता, उत्तर इकाई अध्यक्ष संजय जी शर्मा एवं सचिव पुष्कल जी जैन की विशेष उपस्थिति रही।
यह बैठक संगठनात्मक समन्वय और एकजुटता की दिशा में एक प्रभावी कदम सिद्ध हुई।

