लघु उद्योग भारती, खैरथल, राजस्थान
दिनांक 25 अप्रैल 2025, शुक्रवार को होटल ग्रीनलैंड, खैरथल में लघु उद्योग भारती के 32वें स्थापना दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री परशुराम सर्किल पर वृक्षारोपण के साथ हुआ, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि माननीय जिला कलेक्टर श्री किशोर कुमार (IAS) थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री रतनलाल जी भार्गव (RPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खैरथल तथा श्री अभिनंदन सैनी, जिला उद्योग अधिकारी, भिवाड़ी जिला उद्योग केंद्र उपस्थित रहे।
वृक्षारोपण के उपरांत खैरथल के औद्योगिक विकास पर गहन चर्चा की गई। इस अवसर पर खैरथल क्षेत्र के विकास हेतु एक ज्ञापन माननीय जिला कलेक्टर महोदय को सौंपा गया, जिसमें जिला उद्योग केंद्र, रीको कार्यालय, ईएसआईसी डिस्पेंसरी, रोडवेज बस डिपो एवं उपखंड कार्यालय खैरथल में स्थापित करने की प्रमुख मांगें रखी गईं।
इस समारोह में श्री नवल किशोर झालानी, रामसिंह शर्मा, अनमोल गुप्ता, देवेंद्र कुमार शर्मा, महेश (A-One), नितेश डेटा, प्रमोद सिंघानिया, धर्मदास बचानी, नारायणदास, राज यादव (राज टेक इंडिया), हिमांशु शर्मा, दीपक बचानी सहित अन्य कई उद्यमी बंधु उपस्थित रहे और इस आयोजन को सफल बनाया।
यह आयोजन लघु उद्योग भारती खैरथल इकाई के सामूहिक प्रयासों, औद्योगिक जागरूकता और सामाजिक प्रतिबद्धता का एक प्रेरणादायक उदाहरण रहा।

