लघु उद्योग भारती गाजियाबाद द्वारा आनंद इंडस्ट्रियल एरिया इकाई के पुनर्गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक

Event Date: 04/02/2025
Ghaziabad,
UTTAR PRADESH

लघु उद्योग भारती गाजियाबाद द्वारा आनंद इंडस्ट्रियल एरिया इकाई के पुनर्गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक

लघु उद्योग भारती जिला गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष अमरीश गोयल एवं जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र गोयल की अध्यक्षता में आनंद इंडस्ट्रियल एरिया, मोहन नगर स्थित किरणपाल पांचाल जी के प्रतिष्ठान पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य लघु उद्योग भारती आनंद इंडस्ट्रियल एस्टेट की निष्क्रिय इकाई को पुनर्जीवित करना था।

बैठक में आनंद इंडस्ट्रियल एरिया के 14 प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने इकाई के पुनर्गठन पर विचार-विमर्श किया। इसके अतिरिक्त, मुरादनगर इकाई से महामंत्री रमन गोयल एवं कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता, मोदीनगर इकाई से अध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा, तथा मोहन नगर इकाई के अध्यक्ष मनोज शर्मा भी बैठक में उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व संभाग अध्यक्ष श्री कुलभूषण अग्रवाल ने भी अपने महत्वपूर्ण विचार साझा किए।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आनंद इंडस्ट्रियल एरिया इकाई का जल्द ही पुनर्गठन किया जाएगा और नए सदस्यों को अधिक से अधिक जोड़ा जाएगा, जिससे लघु उद्योगों को और अधिक सशक्त बनाया जा सके। बैठक में उपस्थित सभी उद्यमियों ने इस पुनर्गठन अभियान को सफल बनाने के लिए अपना पूर्ण समर्थन देने का संकल्प लिया।

यह पहल आनंद इंडस्ट्रियल एरिया के उद्यमियों को एक मजबूत औद्योगिक मंच प्रदान करेगी, जिससे वे अपनी समस्याओं, विकास योजनाओं और सरकारी योजनाओं से जुड़कर लाभ उठा सकेंगे। इस बैठक से क्षेत्र के उद्योगों को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please