लघु उद्योग भारती गिरवा इकाई द्वारा विद्यार्थियों की इंडस्ट्रियल विजिट
गिरवा इकाई अध्यक्ष श्री ओम दवे के नेतृत्व में ओस्तवाल कॉलेज के 35 विद्यार्थियों को चीरवा स्थित नाकोड़ा मार्बल इंडस्ट्रीज़ में इंडस्ट्रियल विजिट करवाई गई।
नाकोड़ा इंडस्ट्रीज़ के निदेशक श्री कपिल सुराणा एवं श्री यश सुराणा ने विद्यार्थियों को मार्बल ब्लॉक से लेकर स्कल्पचर तक बनने की पूरी प्रक्रिया मशीनों सहित विस्तार से समझाई। साथ ही सभी विभागों की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी गई।
उद्योग दर्शन के दौरान संगठन से जुड़े पदाधिकारी – पूर्व अध्यक्ष हरिओम पालीवाल, सचिव प्रखिल सामर, कार्यकारिणी सदस्य अनुज बम्ब, मादड़ी इकाई पूर्व अध्यक्ष हेमंत जैन एवं महानगर इकाई सचिव शुभम डांगी ने लघु उद्योग भारती की गतिविधियों से विद्यार्थियों को अवगत कराया तथा उन्हें एंटरप्रेन्योरशिप के लिए प्रेरित किया।
गिरवा इकाई ने इस अवसर पर एक ईमेल ड्रॉपबॉक्स नवाचार की शुरुआत भी की, जिसमें कॉलेज प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों के नौकरी हेतु रिज्यूमे एकत्र किए जाएंगे और उन्हें लघु उद्योग भारती से जुड़ी इंडस्ट्रीज़ को उपलब्ध करवाया जाएगा।

