लघु उद्योग भारती गोण्डा ईकाई की मई माह की मासिक बैठक आज दिनांक 30 मई 2024 को भरत मिलाप चौराहा स्थित कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई बैठक को संबोधित करते हुए लघु उद्योग भारती के प्रांत महामंत्री राम प्रकाश गुप्त जी ने कहा कि सन 1994 में स्थापित लघु उद्योग भारती सूक्ष्म व लघु उद्योगों के हितार्थ कार्यरत अखिल भारतीय स्तर का एकमात्र राष्ट्रव्यापी संगठन है भारत के सभी राज्यों में लघु उद्योग भारती की इकाइयां कार्यरत है लघु उद्योग क्षेत्र में व्याप्त विविध समस्याओं का स्थानीय औद्योगिक संगठनों के साथ तालमेल बिठाकर जिला राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर निराकरण लघु उद्योग भारती द्वारा निरंतर किया जा रहा है
बैठक को संबोधित करते हुए देवीपाटन मंडल की अध्यक्ष डॉक्टर उषा अग्रवाल जी ने बताया कि हमारा उद्देश्य उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करना और परिवार के रूप में उद्योग का संचालन करना जिससे मलिक कार्यकर्ता ग्राहक और आपूर्तिकर्ता परिवार के सदस्यों के रूप में हों
बैठक के संचालक और आयोजक लघु उद्योग भारती के जिला महामंत्री शिवकुमार सोनी ने मासिक बैठक में गोण्डा जनपद में इंडस्ट्रियल एरिया की स्थापना हेतु प्रयास करने, उद्यमी समस्या व समाधान पर चर्चा तथा प्रयास सरकारी नीतियों पर चर्चा संगठन का विस्तार सदस्यता एवं अन्य सेवा कार्य को बढ़ावा देने हेतु सामूहिक प्रयास तेज करने पर विचार विमर्श किया बैठक में प्रेम कृष्ण,अमित सोनी, डॉक्टर पी के अग्रवाल, योगेंद्र अग्रवाल, गोपाल मित्तल, रमेश कुमार सोनी,नान बाबू सोनी मनीष कुमार ,सीमा सोनी सुरेश कुमार उद्यमी सम्मिलित हुए
धन्यवाद

