चंद्रपूर ईकाई की स्थापना। और नवीन कार्यकारणी का पदग्रहण
दिनांक 6 जुलै 2024 को माननीय प्रकाश चंद्र जी भाई साहब राष्ट्रीय संगठन मंत्री लघु उद्योग भारती के उपस्थिति में चंद्रपुर इकाई स्थापना तथा पदाधिकारी का पदक ग्रहण समारंभ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में श्री. सुबोध कासूलकर चंद्रपुर इकाई के अध्यक्ष, श्री शैलेंद्र राय सचिव तथा श्री उत्तम डाखरे कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति की गई।
इस कार्यक्रम के दौरान मार्गदर्शन करते हुए श्री प्रकाश चंद्र जी ने लघु उद्योग भारती का MSME की समस्यौपर समाधान करते हुए राष्ट्र निर्माण के कार्य में सहभाग पर ध्यान आकर्षित किया। लघु उद्योग भारती के इस कार्य में जुड़ने के लिए सभी उपस्थित उद्यमियों का अभिनंदन करते हुए, समाज और राष्ट्र उन्नती के कार्य की व्याप्ती बढाने के लिए लघुउद्योग भारती का संख्याबल बढाने का आवाहन किया।
इस कार्यक्रम के अवसर पर श्री. रविंद्र जी सोनवणे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा महाराष्ट्र के प्रभारी, श्री. रविंद्र महाराष्ट्र प्रदेश लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष, श्री. हरीश हाडें महाराष्ट्र प्रदेश लघु उद्योग भारती के सह सचिव तथा श्री मधुसूदन जी रूंगटा चंद्रपुर एमआईडीसी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष और 70 उद्यमीं यों की उपस्थिति थी।

