आज चित्तौड़ प्रान्त की भवानी मण्डी इकाई द्वारा ‘‘किसान उद्यमी सम्मेलन‘‘ सम्पन्न हुआ।
नागपुर, पुणे व बीकानेर से आये विषय विशेषज्ञो ने स्थानीय कृषि उत्पाद जैसे संतरे, नीबू, लहसुन को रोगमुक्त कैसे किया जाये, जिनकी उपज कैसे बढ़ाये जाये व जिनकी गुणवत्ता मे कैसे सुधार किया जाये, पर चर्चा की गयी।
किसानो द्वारा उत्पादित फल, सब्जियां व अन्य उत्पादों एवं मूल्य सवंर्धन एवं संरक्षण कैसे किया जाये, पर चर्चा की गयी।
किसान व उद्यमी मिलकर फसलो के उचित दाम मिल सके, उनके संरक्षण व मूल्य संवर्धन मे सहयोग कर सके, पर चर्चा की गयी।
कार्यक्रम मे लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठनमंत्री आदरणीय श्री प्रकाशचन्दजी, राजस्थान सरकार के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर, अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री घनश्याम ओझा, अखिल भारतीय उपाध्यक्ष श्री ताराचन्द गोयल, अखिल भारतीय सहकोषाध्यक्ष सीए महेश गुप्ता, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्री शांतिलाल बालड़, प्रदेश महामंत्री श्री योगेन्द्र्रकुमार शर्मा, चितौड प्रान्त अध्यक्ष श्री पवन गोयल, श्री गोविन्द बिड़ला, श्री कृपाल सिह व स्थानीय विधायक श्री कालूराम सहित अनेक उद्यमी व किसान उपस्थित रहे।

