*चित्तौड़गढ़- मासिक बैठक*
लघु उद्योग भारती चित्तौड़गढ़ इकाई की मासिक बैठक का आयोजन मार्बल लघु उद्योग संस्थान भवन पर माननीय इकाई अध्यक्ष मनोहर जी तोषनिवाल की अध्यक्षता में हुआ ।
बैठक में अध्यक्ष जी ने आगामी माह में लोकतंत्र के महापर्व पर लोकमत परिष्कार का विषय लेते हुए राष्ट्र हित में एवं शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रत्येक उद्यमी , उनके परिवार एवं अपने प्रतिष्ठान के समस्त स्टाफ के शत प्रतिशत मतदान कराने हेतु आग्रह किया।
साथ ही आगामी 6 व 7 अप्रेल 2024 को आयोजित होने वाले चित्तौड़ प्रांत के अभ्यास वर्ग की जानकारी दी गई

