लघु उद्योग भारती छत्तीसगढ़ ने रुंगटा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी, भिलाई में महिला उद्यामिता

Event Date: 20/03/2024
NULL,
CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़ लघु उद्योग भारती ने कल दिनांक 19 मार्च को रुंगटा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी, भिलाई में, महिला उद्यामिता प्रोत्साहन का कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री प्रकाश चंद्र जी एवम् विशिष्ठ अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन जी , लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय, पूर्व अध्यक्ष श्री वजू भाई वगासिया जी, अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष श्री समीर मूंदड़ा जी उपस्थित रहे।
श्री ओम प्रकाश सिंघानिया जी की अध्यक्षता में हुऐ इस कार्यक्रम में, लगभग 300 बहनों की भागीदारी रही, उन्होंने अपने स्वागत भाषण में लघु उद्योग भारती की भविष्य की योजनाओं के विषय में जानकारी दी।
श्री प्रकाश चंद्र जी ने अपने उद्बोधन में भारत के इतिहास में उद्योगों की भूमिका के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि विकसित भारत का स्वप्न, उद्योगों के माध्यम से ही साकार हो सकेगा।
महामंत्री श्रीमती सीपी दुबे जी ने, मंच से,उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन जी से उद्योमियों के हितार्थ कुछ मांगों को प्रस्तुत किया, जिनमें से मुख्य रूप से एमएसएमई के लिए एक अलग मंत्रालय का गठन करना है, उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि " जिस तरह एमएसएमई के लिए केन्द्र में अलग मंत्रालय है, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश जैसे प्रान्तों में अलग मंत्रालय है, उसी तरह छत्तीसगढ़ में भी एक अलग मंत्रालय का गठन किया जाना चाहिए।"
इस पर उद्योग मंत्री जी ने अपनी सहमति जताई है और उन्होंने कहा _ "उद्यमियों ने यहां जितनी भी मांगें रखीं है, हम उससे अधिक करने का प्रयास करेंगे।" बहनों ने करतल ध्वनि से उनकी बातों पर आभार जताया।
उद्यमी बहनों ने कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया, श्री समीर मूंदड़ा जी ने सभी बहनों का उत्साह वर्धन किया। गीता वर्मा (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य)सरोजिनी पाणिग्रही (सुपेला महिला ईकाई),रश्मि वर्मा (भिलाई महिला ईकाई) ने अब तक किए गए अपने कार्यों का ब्यौरा दिया। कार्यक्रम का संचालन श्री मती तूलिका पाण्डे जी ने किया। मुख्य रूप से श्री सत्यनारायण अग्रवाल, श्री गोपाल कृष्ण अग्रवाल,श्री पुरुषोत्तम पटेल , श्री दीपक उपाध्याय, श्री उमेश चितलंघिया ,श्री ईश्वर पटेल, श्रीमती टीना सतपुते, श्री युगबोध् अग्रवाल , श्री विजय अग्रवाल, स्मिता डोडके आदि उपस्थित रहे।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please