आदरणीय महोदय जी लघु उद्योग भारती छिंदवाड़ा जिला इकाई द्वारा आज दिनांक 30.9.2024 को संभागीय आंचल बैठक एवं जिला औद्योगिक सम्मेलन का कार्यक्रम विआईपी रोड डीएफओ बंगले के सामने रायमांस के नवीनतम प्रतिष्ठान में आयोजित किया गया था जिसमें हमारे महाकौशल संभाग के 24 जिले से अध्यक्ष सचिव एवं कार्यकारिणी के सदस्य सदस्य गण संभाग लघु उद्योग भारती इकाई के सदस्य गण पधारे एवं विभिन्न औद्योगिक विषयों पर चर्चा हुई जिसमें लघु उद्योग भारती की सदस्य संख्या एवं सदस्यता बढ़ाने के ऊपर विचार विमर्श और वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त हुआ साथ ही सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन पूर्ण रूप से हो रहा है या नहीं हो रहा उसकी समीक्षा भी की गई उद्योग संवर्धन की बैठक हो रही है या नहीं हो रही इसकी भी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा ली गई कार्यक्रम में हमारे राष्ट्रीय पदाधिकारी अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश जी भाई साहब अखिल भारतीय उपाध्यक्ष श्री ताराचंद गोयल जी सह विभाग संघ चालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से मनोज जैन जी चौरई से प्रदेश अध्यक्ष लघु उद्योग भारती राजेश मिश्रा जी प्रदेश सचिव महामंत्री श्री अरुण सोनी जी एवं हमारे माननीय सांसद विवेक बंटी साहू जी इस कार्यक्रम में कार्यक्रम में सम्मिलित हुए एवं औद्योगिक सम्मेलन 3:30 से प्रारंभ हुआ जिसमें सभी ने अपने विचार और अपनी अपनी इकाइयों की जानकारी सम्माननीय अतिथियों के सामने रखी और सभी आगंतुक अतिथि गणों का संबोधन उद्योगों के संवर्धन एवं उन्नति के लिए प्राप्त किया अनिल रघुवंशी जी एवं मनीष विश्वकर्मा जी द्वारा आभार प्रकट करते हुए स्वल्पाहार के बाद कार्यक्रम की समाप्ति हुई |
जय श्री राम भाई साहब
लघु उद्योग भारती जिला इकाई छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश

