लघु उद्योग भारती जयपुर अंचल द्वारा एक विशाल उद्यमी सम्मेलन का आयोजन किया गया।

Event Date: 18/03/2024
Jaipur City,
RAJASTHAN

लघु उद्योग भारती के विशाल उद्यमी सम्मेलन का हुआ आयोजन

हमारी सरकार का विजन ही लघु उद्योगों को आगे बढ़ाकर भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है : दिया कुमारी

 


लघु उद्योग भारती जयपुर अंचल द्वारा विद्याधर नगर स्थित श्री माहेश्वरी समाज जनउपयोगी भवन उत्सव में एक विशाल उद्यमी सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में उघमी  उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री राजस्थान सरकार दिया कुमारी ने कहा कि सरकार उद्योगों को आगे बढ़ने का हर संभव प्रयास करेगी एवं उद्योगों की समस्याओं का निस्तारण लघु उद्योग भारती के साथ मिलकर जल्द ही होगा । उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का विजन ही लघु उद्योगों को आगे बढ़ाकर भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। समारोह के विशिष्ट अतिथि उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि यह सरकार आपकी है आप उद्योगों से संबंधित कोई भी समस्या या कोई नव सृजन की सोच के साथ पधारे आपका सदैव स्वागत रहेगा। हमारी सरकार हमारा मंत्रालय सदैव तत्पर रहेगा। उन्होंने कहा कि उद्योगों के कारण ही भारत का विकास संभव है लघु उद्योग भारती ने हमेशा सरकार के साथ मिलकर कार्य किया है और आगे भी राष्ट्र निर्माण में सहयोग उन्होंने कहा कि उद्योग में विकसित मानसिकता के साथ आगे बढ़े, सरकार हर संभव सहायता करेगी। कार्यक्रम में अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र ने कहा कि लघु उद्योग भारती ने उद्योग जगत की समस्याओं को समय-समय पर उठाया और समाधान हेतु कार्य किया। लघु उद्योग भारती के सतत प्रयासों से अनेक औद्योगिक समस्याओं से निजात मिली है हम सरकार से आशा करते हैं कि आगे भी ऐसे ही सरकार लघु उद्योगो को आगे बढ़ने का कार्य करेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने बताया की  लघु उद्योग भारती 1994 से लघु उद्योगों के क्षेत्र में कार्यरत एक राष्ट्रीय संगठन है लघु उद्योग राष्ट्र के कल्याण में अहम है यह हमारा विश्वास है। हम सरकार से आशा करते हैं कि यह विश्वास और मजबूत हो। जयपुर अंचल अध्यक्ष सुधीर कुमार गर्ग ने बताया कि नवयुवकों का लघु उद्योग में प्रवेश होने के लिए उत्साहवर्धन वातावरण का निर्माण करना यह देश की अर्थनीति का उद्देश्य होना चाहिए । लघु उद्योग भारती ने सदैव सरकार चुनौती पूर्ण समय में भी साथ दिया है।राजस्थान उपाध्यक्ष अंजु सिंह ने लघु उद्योग भारती में महिला कार्य के बारे में जानकारी दी । अंचल महामंत्री सुनीता शर्मा ने सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। और कहा की नव उद्योगों के सर्जन से देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयां मिलेगी।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please