आज दिनांक 2 जुलाई 2025 को लघु उद्योग भारती जयपुर केंद्रीय इकाई की प्रथम मासिक बैठक एवं पुनर्गठन तथा दायित्व घोषणा का कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रांत अध्यक्ष श्री महेन्द्र जी मिश्रा ने नवगठित इकाई के पदाधिकारियों की घोषणा की। कार्यक्रम में श्री भीमराज शर्मा को इकाई अध्यक्ष, सुश्री सुचेता अग्रवाल को सचिव, श्री विकास अग्रवाल एवं श्री अमित गोयल को उपाध्यक्ष, सुश्री पारुल को सह-सचिव, श्री विवेक जोशी को कोषाध्यक्ष, श्री श्रवण कुमार को स्थापना प्रमुख, श्री रोहित जैन को पारिवारिक स्नेह मिलन प्रमुख, श्री कैलाश झालान को सेमिनार प्रमुख, श्री चेतन सैनी को आई.टी. प्रमुख, श्री राजकुमार वेध को मीडिया प्रभारी एवं श्री योगेश जी को स्थापना दिवस प्रमुख दायित्व सौंपा गया। कार्यक्रम की प्रस्तावना सुचेता अग्रवाल जी ने रखी, जबकि सुनीता जी ने संगठन के करणीय कार्यों की जानकारी दी। प्रांत अध्यक्ष श्री महेन्द्र मिश्रा जी ने अपने उद्बोधन में बताया कि किस प्रकार सभी सदस्य सामूहिक समन्वय और रणनीति के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं। वहीं रोहित जी ने सभी उद्यमियों को लीन मैन्युफैक्चरिंग और MSME की ZED स्कीम की जानकारी देते हुए उसके लाभों को समझाया। अंत में नवनियुक्त अध्यक्ष श्री भीमराज शर्मा जी ने सभी का आभार प्रकट किया। यह बैठक संगठन को एक नई दिशा देने के साथ कार्यशैली में नवाचार लाने का प्रेरक माध्यम बनी।

