लघु उद्योग भारती, जयपुर प्रांत की प्रांतीय बैठक का आयोजन 11 जून 2025 को सेवा सदन, जयपुर में हुआ, जिसमें 14 जिलों की 55 इकाइयों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा और भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पण व दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसमें अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री प्रकाश जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री घनश्याम जी ओझा, प्रदेश अध्यक्ष श्री शांतिलाल जी बालड, प्रांत अध्यक्ष श्री सुधीर जी गर्ग सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में प्रांत महामंत्री सुनीता जी शर्मा द्वारा प्रस्तावना प्रस्तुत की गई, जबकि श्री सुधीर जी ने प्रांत की गतिविधियों व आगामी योजनाओं की जानकारी दी। महिला इकाइयों द्वारा ‘स्वयंसिद्धा एग्जीबिशन’, भिवाड़ी IIF 2025, स्टोना 2026 और कौशल विकास केंद्र की योजनाओं पर जानकारी साझा की गई। सदस्यता विस्तार, ऑनलाइन व्यापार पोर्टल और लेखा प्रबंधन पर रितु जी, पिंकी जी व अरुण जी जाजोदिया ने मार्गदर्शन दिया। संगठन मंत्री श्री प्रकाश जी ने उद्यमिता और सामाजिक जिम्मेदारी पर प्रेरणादायक विचार रखे, जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ओझा जी ने उद्यमियों की समस्याओं का समाधान प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रांत की नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई – प्रांत अध्यक्ष: महेंद्र जी मिश्रा, महामंत्री: सुनीता जी शर्मा, कोषाध्यक्ष: उदय जी भुवालका। सभी इकाइयों ने अपने कार्यवृत्त प्रस्तुत किए और नवगठित अध्यक्ष द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ राष्ट्रगान द्वारा कार्यक्रम का समापन हुआ। मंच संचालन श्रीमती वैशाली वशिष्ठ जी ने किया। कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को सफल और प्रेरक बनाया।

