<p style="margin-left:0px;">लघु उद्योग भारती जयपुर महिला इकाई ने सेवा सदन में मासिक बैठक का आयोजन किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू सिंह जी और प्रांत महामंत्री सुनीता शर्मा जी उपस्थित रहीं। इकाई कार्यकारिणी के साथ महिला विभाग के सक्रिय सदस्यों ने इस बैठक में भाग लिया।</p><p style="margin-left:0px;">इस उत्कृष्ट बैठक में महिला उद्यमियों के व्यापार से जुड़े कई महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। सदस्यों को GST प्रमाणपत्र के लिए मार्गदर्शन दिया गया और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।</p><p style="margin-left:0px;">इस बैठक में सिडबी से आए एक्जीक्यूटिव टीम ने ऑनलाइन पोर्टल ONDC के बारे में जानकारी साझा की। महिलाओं को इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने, अपने प्रोडक्ट की लिस्टिंग करने, ऑर्डर लेने और शिपिंग करने संबंधी ट्रेनिंग दी गई। यह ट्रेनिंग महिलाओं के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।</p><p style="margin-left:0px;">भविष्य में इस प्रकार की और भी ट्रेनिंगों का आयोजन किया जाने का निर्णय लिया गया है</p>

