लघु उद्योग भारती, जालंधर की मासिक बैठक 30 जनवरी को श्रद्धा और सेवा भाव के साथ सम्पन्न हुई, जिसमें अखिल भारतीय मठ, मंदिर एवं गौ कथा प्रमुख चन्द्रकांत जी ने “गौ माता” विषय पर विशेष संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि गौ माता दैवीय, प्राकृतिक उपकार का सांसारिक अवतार हैं और उनकी पूजा में समस्त देवी-देवताओं का आशीर्वाद समाहित होता है। गाय के शरीर में विभिन्न देवताओं का वास होने से वह एक जीवित मंदिर के समान पूजनीय है। चन्द्रकांत जी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ माता का स्थान न केवल आध्यात्मिक है, बल्कि उसका पारिस्थितिक, आर्थिक और औषधीय महत्व भी अत्यंत विशिष्ट है। इस अवसर पर उन्होंने होशियारपुर जिले के भटोली गांव में निर्माणाधीन माधव गौ अनुसंधान केंद्र की जानकारी भी साझा की, जहाँ गौ नस्ल सुधार, पंचगव्य चिकित्सा, गौ ऊर्जा और गौ आधारित कृषि प्रयोगशालाओं की स्थापना की जा रही है। बैठक में अध्यक्ष विवेक राठौर के सान्निध्य में वरुण भल्ला, मनोहर धवन, अमीर सिंह, अनुज कपूर, ललित भला, सिद्धांत शारद अग्रवाल सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। उपस्थितजनों द्वारा एलयूबी मास कम्युनिकेशन बोर्ड उत्तर-पश्चिम के प्रभारी विक्रान्त शर्मा एवं गौ सेवा प्रकोष्ठ पंजाब के सह-संयोजक संजीव शर्मा का पुष्पित अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में भरत मल्होत्रा, आशीष शर्मा, पीयूष सेठ, अजय वर्मा, अमित, सुमित दुग्गल, धीरज कपूर, गुरविंदर सिंह, धीरज पाठक, पीयूष जैन, संजय जैन, दीपक जैन, सुनील अग्रवाल, गौरव लूथर, अमन कपूर, श्याम गोस्वामी, राजीव ठाकुर, हंसराज शर्मा, संजीव गुप्ता, रमणीक गोयल, रोशन लाल गुप्ता, राजेश कालिया, संजू शर्मा, संजीव गुलाटी व अन्य सदस्यों का सक्रिय योगदान रहा। मंच संचालन वरुण भल्ला द्वारा कुशलता से किया गया और कल्याण मंत्र तथा सामूहिक रात्रिभोज के साथ बैठक का समापन हुआ।

