लघु उद्योग भारती, जिला फरीदाबाद व बल्लबगढ इकाई ने बुधवार, दिनांक 24 अप्रेल 2024 की अपने 30वें "स्थापना दिवस" की पूर्व सन्ध्या पर अपनी तृतीये कार्यकारिणी बेठक का अरावली गोल्फ क्लब, फरीदाबाद में आयोजन किया जिसमे उनको माननीये श्री गंगाशंकर मिश्र, प्रान्त सम्पर्क प्रमुख, राष्ट्रीये स्वयंसेवक संघ व माननीये श्री विनोद कमार जी, प्रान्त सेवा प्रमुख, राष्ट्रीये स्वयंसेवक संघ का सानिध्य प्राप्त हुआ।
सभी आये हुए अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष श्री राकेश कुमार गुप्ता, महासचिव, श्री अमृतपाल सिंह कोचर, कोषाध्यक्ष, श्री राजकुमार भगत व बल्लबगढ इकाई के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार चौधरी व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सयुक्त रूप से किया।
और क्योंकि इस बेठक का मुख्य विषय "लोकतंत्र के महापर्व में लोकमत का परिष्कार" था जिसे आर एस एस के दोनो वक्ताओं ने बहुत सरल व सहज तरीके से बताया। उन्होने बताया की मतदान करना हमारा न सिर्फ कर्तव है है अपितु रास्ट्र के प्रति हमारी मौलिक जिम्मेदारी भी है, अत: हम सभी को राष्ट्रहित में मतदान अवश्य करना चाहिये।
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती, जिला फरीदाबाद व बल्लबगड़ इकाई के कार्यकारिणी सदस्यों के अलावा श्री अरुण बजाज, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व सह प्रभारी, हरियाणा, श्री रवि भूषण खत्री, प्रभारी, जिला फरीदाबाद व पलवल, श्री मनोज रुंगटा, महासचिव, हरियाणा प्रान्त व माननीये संजय अरोड़ा, जिला संघचालक, आर एस एस भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।
श्री अशोक चौधरी द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के उपरांत अन्त में कल्यान मन्त्र के साथ इस बेठक का समापन हुआ।

