लघु उद्योग भारती जोधपुर आंचल अध्यक्ष श्री महावीरजी चोपड़ा, संयुक्त महासचिव श्री सुरेशजी विश्नोई के बालोतरा अल्प अवधि के प्रवास के दौरान लघु उद्योग भारती सदस्यों के साथ एक अनौपचारिक बैठक हुई।जिसमे आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। LUB प्रदेशाध्यक्ष श्री शांतिलालजी बालड ने कहा कि लघु उद्योग भारती बालोतरा का निर्माणाधीन भवन का आगामी 12 अक्टूबर को उद्घाटन तय हुआ है ,तब तक भवन निर्माण का कार्य पूर्ण हो जायेगा।साथ ही अत्यंत हर्ष का विषय है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरसंघचालक एवं लघु उद्योग भारती के पालक अधिकारी माननीय श्री कृष्णगोपालजी के कर कमलो द्वारा भवन के उद्घाटन के लिए स्वीकृती मिली है।आंचल अध्यक्ष श्री महावीरजी चौपड़ा ने कहा कि भवन निर्माण के कार्य में गति लाने ,भवन निर्माण के पश्चात उसके संचालन,रख रखाव की भी एक योजना बनानी चाहिए तथा संस्था के नवीन सदस्य बनाने, प्रत्येक माह के अंतिम दिन लघु उद्योग भारती की समस्त इकाइयों के पदाधिकारी की आपस में एक बैठक, अन्य समाज उपयोगी कार्यों में सहयोग,रोजगार सृजन के प्रयास, सदस्यों से निरंतर बातचीत चर्चा तथा औद्योगिक समस्याओं का समाधान हेतु लगातार प्रयत्नशील रहने का आह्वान किया।बैठक में बालोतरा,जसोल, बिठुजा के पदाधिकारी कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

