लघु उद्योग भारती जोधपुर द्वारा मोटे अनाज के महत्व पर 10 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
लघु उद्योग भारती जोधपुर ने काजरी परिसर में मोटे अनाज (मिलेट्स) के महत्व को समझाने और इसके उत्पाद बनाने के लिए 10 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में बाजरे से बिस्कुट और कुरकुरे बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही चॉकलेट बनाने के लिए आवश्यक सामग्री और विधि भी सिखाई गई।
इस प्रशिक्षण में 13 महिलाओं और 3 पुरुषों ने भाग लिया। कार्यशाला के दौरान बताया गया कि किस प्रकार अपना उद्योग स्थापित कर बाजार में सफलता प्राप्त की जा सकती है। सभी प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह के साथ इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया।
इस अवसर पर प्रदेश संयुक्त महामंत्री श्रीमती मंजू सारस्वत, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री घनश्याम जी, प्रांत अध्यक्ष श्री महावीर जी चोपड़ा, श्री सुरेश विश्नोई, श्री दीपक माथुर, महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती मोना हरवानी, और श्रीमती स्वाति शर्मा उपस्थित रहे। काजरी के डायरेक्टर श्री ओ पी यादव और इंजीनियर भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यशाला के सफल समापन के पश्चात सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।
इस कार्यशाला के माध्यम से प्रतिभागियों को मोटे अनाज के उत्पाद बनाने और व्यवसाय में सफलता प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।

